धमतरी में बड़ी रेल लाइन विस्तार का काम तेजी से चल रहा है,वही आज मंगलवार को रेलवे विभाग द्वारा धमतरी के स्टेशन पारा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिससे कई परिवार बेघर हो गए। वहीं स्टेशन पारा वासियों के समस्याओं को सुनकर मौके पर पहुंचे समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा रोते, बिलखते, हाथों में दूध मुंहे बच्चों के लिऐ माताओं, वृद्धावस्था के लोगो, अनेक बीमार व्यक्तियों को देखकर काफी भावुक हो गए थे और उनसे उनका दर्द एवं पीड़ा उनसे सहा नहीं गया। उन्होंने तत्काल ताल पत्री की व्यवस्था सर्दी से बचने सौ जरूरतमंद बेघर परिवारों के ढकने के आशियाना के रूप में तुरंत उपलब्ध कराया।ताकि गरीब परिवार इस ठंड से बच सके उन्हें उन्हें कोई परेशानी ना हो।उन्होंने कहा कि गरीबों के आंखों के आंसू को पोछने से प्राप्त सकुन से ही सच्चा आत्म संतुष्टि प्राप्त होता है।