अपने ही राज्य के दूसरे इलाकों से कटा रहने वाला छत्तीसगढ़ का बस्तर अब विकास के पथ पर बढ़ चला है। सड़कों के विस्तार ने बस्तर के सुदूर अंचलों को भी मुख्य धारा से जोड़ना शुरू कर दिया है। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिए सड़कों और पुल-पुलियों का तेजी से होते निर्माण ने तस्वीर बदल दी है।