फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में आज से शुरू हुआ 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, 1100 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकलेगी

Digvijay Singh Updated Wed, 10 Dec 2025 02:10 PM IST

भाटापारा में आध्यात्मिक वातावरण आज से और अधिक पवित्र होने जा रहा है, क्योंकि नगर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए गायत्री परिवार के सदस्य भारी संख्या में एकत्रित हुए हैं, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के प्रथम दिन 1100 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। माताएँ एवं बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए यह कलश यात्रा पूरी करेंगी। यात्रा का उद्देश्य वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और समाज में शांति, सद्भाव तथा संस्कारों को बढ़ावा देना है। आयोजकों के अनुसार यह भव्य महायज्ञ 13 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, यज्ञ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार के सभी सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। कार्यक्रम के चलते शहर में श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें