फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र सीतापुर में एक हाथी गड्ढे में गिरा, देखें

Digvijay Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 05:49 PM IST

सरगुजा जिला के वन परिक्षेत्र सीतापुर में एक हाथी सोमवार की सुबह गड्ढे में गिर गया।गड्ढे में गिरने के बाद हाथी जोर-जोर से चिंघाड़ने लगा। हाथी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी वन विभाग को दी।वन विभाग की टीम ने जेसीबी के सहारे रास्ता बनाकर हाथी को कई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि यह गड्डा कुछ दिन पूर्व एक ग्रामीण ने कुआ निर्माण के लिए करवाया था जिसमें हाथी गिर गया था। जानकारी के मुताबिक ग्राम सरगा में सोमवार की सुबह  हाथी लगभग 15 फीट के गड्ढे में गिरकर फंस गया।हाथी को बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने कुएं के बगल में जेसीबी से रास्ता बनाया। जिसके बाद हाथी गड्ढे से बाहर निकल गया और जंगल की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि सीतापुर एवं मैनपाट वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, इसी दल से एक हाथी बिछड़ गया और सीतापुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सरगा पहुंच गया व हाथी कुआं बनाने के लिए खोदे गए  गड्ढे में गिर गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें