गुरुपर्व शुक्रवार को है। गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं सेक्टर 8 चंडीगढ़ को गुरुपर्व के लिए भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव भूपेंद्र सिंह का कहना है कि 15 हजार से भी अधिक संगत के लिए लंगर तैयार किया जा रहा है। गुरुद्वारा साहब को आकर्षक तरीके से विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है।