चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में बम अटैक हुआ है। यहां कोठी नंबर-575 में बम ब्लास्ट हुआ है। घटना की सचूना मिलते ही पुलिस सहित क्राइम ब्रांच और अन्य कई जांच टीमें मौके पर पहुंची हैं। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस विभाग के महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव, आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड टीम के अलावा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। जानकारी के अनुसार एक ऑटो में तीन युवक आए थे, जो कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गए। हैंड ग्रेनेड के फेंकते ही घर में बम ब्लास्ट हुआ। धमाके से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सीसीटीवी फुटेज में बम फेंकने वाले आरोपी ऑटो में भागते हुए कैद हुए हैं। ।