बाल भिक्षावृति के खिलाफ और शिक्षा का अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अजय ओली ने उत्तराखंड से नंगे पैर पद यात्रा शुरू की है। उत्तराखंड के टनकपुर से 22 अक्तूबर को यात्रा शुरू कर केरल, जम्मू आदि राज्यों में करीब 572 किलोमीटर की दूरी तय कर चंडीगढ़ पहुंचे। सोमवार को सेक्टर 17, 22, 38, 47 और 25 के स्लम एरिया में लोगों को किया जागरूक। ओली ने बताया अब तक चंडीगढ़ में यात्रा के दौरान उन्हें स्कूल न जाने वाले बच्चे 20 से 30 बच्चे मिले हैं।