फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran Bypoll 2024: तरनतारन उपचुनाव की तारीख का एलान, 11 नवंबर को वोटिंग 14 नवंबर को मतगणना

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 07 Oct 2025 03:28 PM IST

चुनाव आयोग ने तरनतारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तरनतारन जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को होगी जबकि 24 अक्तूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 13 से 21 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। 19 और 20 अक्तूबर को अवकाश रहेगा। यह सीट विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज को टिकट दिया है। आप ने हरमीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने हरजीत सिंह संधू पर दांव खेला है। शिअद से अलग हुई पंथक पार्टी ने अभी यहां से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें