फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : होशियारपुर पुलिस ने पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप पकड़ी

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Apr 2021 01:52 PM IST

होशियारपुर पुलिस ने पाकिस्तान से आई 8 किलो हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी तिहाड़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकी दया सिंह लाहौरिया का भांजा बताया जा रहा है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि होशियारपुर पुलिस ने 8 किलो हेरोइन के साथ बरनाला और पटियाला निवासी 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी निवासी ग्राम चन्ननवाल थाना महलकलां बरनाला, मनप्रीत सिंह उर्फ काला और जगदीप सिंह उर्फ सोनी निवासी बलवेड़ा थाना सदर पटियाला के तौर पर हुई है। मामले का मुख्य आरोपी सुखविंदर तिहाड़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकी दया सिंह लाहौरिया का भांजा है। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें