रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल ये हंगामा इंदौर से जोधपुर जाने वाली जेट एयरवेज फ्लाइट 9 डब्ल्यू 0709 कैंसिल होने के बाद हुआ। यात्रियों को फ्लाइट के निर्धारित समय के एक घंटे बाद जानकारी दी गई कि तकनीकी वजहों से फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।