दिनेशपुर। चोरों ने एक घर से हजारों की नकदी, सोने के जेवरात व अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। वार्ड पांच निवासी स्वर्गीय दुलाल मंडल की पत्नी अनिता मंडल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार की रात को वह खाना खाकर कमरे में सो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह उठकर देखा तो घर का गेट खुला हुआ था। वापस कमरे में जाकर देखा तो अलमारी भी खुली हुई थी और उसमें रखे नौ हजार की नगदी, एक जोड़ी सोने के झूमके, एक सोने की अंगूठी और घर में लगा एलईडी गायब थे। प्रभारी निरीक्षक केएस रावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।