फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए किसान का शव जलाशय में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। मजदूरों के साथ गुड़ाई करने गन्ने के खेत पर गए किसान का शव नानकसागर जलाशय में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। आशंका है कि किसान खेत से लौटते समय नदी के तेज बहाव के साथ बहकर जलाशय में डूब गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नानकसागर में जीरो बंधा के पास मवेशी चरा रहे चरवाहों ने एक अधेड़ का शव पानी में उतराता देखा। इससे वहां सनसनी फैल गई। चरवाहों ने पुलिस को पानी में शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष दौलत राय वर्मा, प्रतापपुर चौकी इंचार्ज मनोज कोठारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला। शव की पहचान ग्राम गांगी गिधौर कोतवाली खटीमा के दलवीर सिंह (50) पुत्र भजन सिंह के रूप में हुई।

परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र मनजीत सिंह उर्फ सोनी ने बताया कि उनकी चार एकड़ जमीन कामन नदी के पार ग्राम काला बूटा में है। बुधवार सुबह उसके पिता वहां मजदूरों के साथ गन्ने की गुड़ाई करने गए थे। तब नदी में पानी कम था। शाम चार बजे उसके पिता मजदूरों को खेत में छोड़ घर के लिए चल दिए, लेकिन घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी करने पर मजदूरों ने बताया कि वह तो पहले ही चले आए थे, जिसके बाद से उनकी ढूंढखोज की जा रही थी। आशंका जताई कि पहाड़ों में वर्षा के चलते नदी में अचानक पानी ज्यादा आने और बहाव तेज होने पर दलवीर नदी पार करते समय बह गए। मौत की सूचना से उनकी पत्नी जसवीर कौर, पुत्र समनदीप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें