लक्सर। एक और शिक्षक के प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। एसआईटी के आदेेश पर बीईओ की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वालों पर एसआईटी लगातार शिकंजा कस रही है। लक्सर कोतवाली में अभी तक दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब लक्सर के संघीपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में तैनात होमपाल (पुत्र घासीराम, निवासी नील खुदाना, ज्वालापुर, हरिद्वार) के दस्तावेज एसआईटी की जांच में फर्जी पाए गए हैं। बहादराबाद ब्लॉक के उपशिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह ने कोतवाली लक्सर को आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो