फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में मांस-मदिरा रोकने आगे आएंगे साधु-संत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में खुलेआम मांस-मदिरा की बिक्री को लेकर संतों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मद्य-मांस निषेद्ध जन जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

श्रवणनाथ नगर स्थित जुगतराम निवास आश्रम में धर्मनगरी हरिद्वार में खुलेआम मांस मदिरा की बिक्री का विरोध जताया गया। निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई को तीन बजे मद्य मांस निषिद्ध के लिए जन जागरण अभियान के लिए यात्रा निकाली जाएगी। जुगत निवास श्रवणनाथ नगर के परमाध्यक्ष डॉ. स्वामी गंगादास ने कहा कि तीर्थ नगरी में खुलेआम नशे का कारोबार चरम सीमा पर है। इससे तीर्थ नगरी की मान मर्यादा तार-तार हो गई है।
निर्मल संत पुरा आश्रम के प्रमुख जगजीत सिंह ने कहा कि हमें समय रहते युवाओं को नशे के गर्त में जाने को रोकने के लिए नशा और मांस मदिरा पर रोक लगाने के लिए युवा पीढ़ी के साथ-साथ तीर्थनगरी के लोगों को नशा और मांस के विरोध में जागृत करना चाहिए। जूना अखाड़े के पूर्व राष्ट्रीय सचिव महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि तीर्थनगरी में कोने कोने में शराब का कारोबार चरम सीमा पर है, लेकिन इस ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि गंगा सभा मद्यपान निषेध और मांस के खिलाफ पहले से ही है और अब संत समाज और युवाओं के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर मद्यपान निषेध के खिलाफ अभियान में पूर्ण सहयोग करेगी। इस दौरान महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, अजय पाठक, कैलाश नाथ शर्मा, आनंद प्रकाश, यशपाल राणा, योगेंद्र पाठक, केएस राघव और कन्हैया लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें