फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन संवाद कार्यक्रम में छाए रही सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। विकास खंड कार्यालय में लगे जन संवाद कार्यक्रम में बिजली, पानी, खस्ताहाल सड़कों की समस्याएं छाई रहीं। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं। संबंधित विभागों को जल्द समस्याओं का निदान करने को कहा।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेश गढ़िया ने खस्ताहाल चीराबगड़-पोथिंग मोटर मार्ग की समस्या रखी। पैरापिट का निर्माण कराने और सड़क के गड्ढों को भरने की मांग की। क्षेपं सदस्य कमला आर्या ने वाछम-खाती सड़क से खतरे की जद में आए परिवारों को अन्यत्र बसाने को कहा। क्षेपं सदस्य चामू देवली ने काफलीकमेड़ा मार्ग पर हो रहे भूस्खलन से आवासीय घरों को हो रहे खतरे और भूस्खलन से संपर्क मार्गों के ध्वस्त होने से आ रही परेशानी बताई।
भतौड़ा-पोथिंग मार्ग कटान के दौरान आठ नाली जमीन कटने का मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीण पान सिंह गढ़िया ने नाराजगी जताई। कपकोट गांव की महिलाओं ने पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। फरसाली और झोपड़ा के ग्रामीणों ने झूलते तारों की समस्या रखी। प्रमुख दानू ने कार्यक्रम में मौजूद संबंधित विभागों से सभी समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द निदान करने को कहा। उन्होंने डीएम से फोन पर बात की और क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान काटी गई भूमि का प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की। कार्यक्रम में बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, एई सुरेश जोशी, कृष्ण सिंह लसपाल, लक्ष्मण कपकोटी, हरीश दानू, राजू दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें