पति अभिलाष सिंह के अनुसार महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा था कि यदि समय से उपचार शुरू हो गया होता तो साक्षी की जान बच जाती। सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के अनुसार चिकित्सक दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
दपंती समेत तीन पर चाकू से वार करने वाला गिरफ्तार
मारपीट और चाकूबाजी के आरोपी को कैंट पुलिस ने शनिवार की रात धोबीघाट से गिरफ्तार किया। कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार गिरफ्तार घनश्याम प्रजापति गाजीपुर के सैदपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर का रहने वाला है, जो किराये पर पंचकोशी में रह रहा है। आरोप है कि शनिवार की शाम पुलिस लाइन चौराहा के पास फुल्की खाने को लेकर हुए विवाद में दंपती समेत तीन को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। पीड़ित इरशाद ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आभूषण से भरा बैग लूटने के के मामले में आरोपी को पुलिस ने नई दिल्ली के कौशिक रोड से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त के बाद रविवार को चौबेपुर थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले माह संदहा गांव के समीप बाइक सवार महिला का बैग लूटकर फरार हो गया था।
थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार गिरफ्तार मासूम रजा, सिगरा के सोनिया काजीपुरा का निवासी है। गाजीपुर के बाराखुर्द निवासी रिंकू यादव अपने पति अरुण यादव के संग बनारस में खरीदारी के बाद ऑटो से गाजीपुर जा रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने संदहा गांव के समीप बैग लूट लिया था। सर्विलांस सेल की मदद से दिल्ली के कौशिक रोड से मासूम रजा को गिरफ्तार किया।
मोबाइल चोरी के आरोपी को जैतपुरा पुलिस ने रविवार को ईश्वरगंगी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। जैतुपरा थाना प्रभारी मथुरा राय के अनुसार गिरफ्तार आशीष चौरसिया उर्फ आंसु, कतुआपुरा कोतवाली का निवासी है।