प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) में आवास आवंटन में गड़बड़ी की जांच अभी जारी है। माना जा रहा है कि इस मामले में कई और लोगों पर गाज गिर सकती है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कहा कि ऐसी जांच आगे भी जारी रहेगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पिछले पीओ डूडा का इसी मामले में हुआ था तबादला
डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) में भ्रष्टाचार का यह खेल पिछले कई दिनों से चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के पास यह शिकायत पहले ही पहुंची थी, जिसका संज्ञान लेते हुए पूर्व परियोजना अधिकारी डूडा जया सिंह का तबादला कर दिया गया था।