फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 22 संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 23 घरों में डेंगू का लार्वा मिला था। शनिवार को पांच घरों में भी डेंगू का लार्वा मिला। मौके पर ही मलेरिया विभाग की टीम ने उसे नष्ट किया। वहीं, लोगों को नोटिस जारी कर घर के आसपास सफाई कराने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा 22 संदिग्ध मरीज भी मिले। यह आंकड़ा बढ़कर 650 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पतालों में बने डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। इसके अलावा ओपीडी में भी मरीज डॉक्टर को दिखाने पहुंच रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शनिवार को लंका, सुसुवाही, नवाबगंज, सीरगोवर्धन, शिवपुर, वरुणापार आदि जगहों पर दवा का छिड़काव कराया गया। 209 घरों में भी अभियान चलाया गया। बताया कि शास्त्रीनगर, गोलघर, नगवां, जैतपुरा, खजूरी, भिखारीपुर, राजेंद्र विहार, रामनगर, तारापुर, चोलापुर में संदिग्ध मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें