फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने मंच से अपर मुख्य सचिव गृह को किया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्वीकृति के बाद भी साल भर से फायर स्टेशन के निर्माण का काम अटका पड़ा है। आठ संगठनों की ओर से शनिवार को सुंदरपुर में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। फायर स्टेशन का नाम लेते ही मंत्री ने तुरंत मंच से ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को फोन कर निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश में उद्योग का माहौल कायम है। वह दिन भी देखा गया है जब अपराधियों के चलते उद्यमी और व्यापारी प्रदेश छोड़ देते थे, लेकिन योगी सरकार में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। खुशहाल प्रदेश में उद्योग कारखाने बेहतर तरीके से संचालित हो रहे हैं। यही वजह है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी दूसरे नंबर है। 75 जिलों में बिजली आपूर्ति बेहतर तरीके से दी जा रही है। पिछली सरकार में चिह्नित जिलों को बिजली दी जाती थी। औद्योगिक मंत्री ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और हर हाल में निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिया। रामनगर फेज टू में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को मंच से ही फोन पर निर्देशित किया। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने अध्यक्षता कर अन्य कई समस्याओं पर मंत्री सतीश महाना का ध्यान आकृष्ट कराया।
औद्योगिक क्षेत्र में मेंटेनेंस चार्ज हो समाप्त
एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने कहा कि एक तरफ यूपीसीडा रखरखाव चार्ज ले रही है। वही, दूसरी तरफ जिला पंचायत भी उसी कार्य के लिए टैक्स ले रही है, इसे तत्काल समाप्त करना न्याय संगत होगा। स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड मेन्यूफेक्चर्स एसोसिएशन के जोनल चेयरमैन पीयूष अग्रवाल ने कहा कि चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में जो लोग 25 साल तक उद्योग चला चुके हैं, उनके भूखंडों को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से किराए पर दिए जाने का प्रावधान होना चाहिए। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे। संचालन रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश्वर जायसवाल ने किया। कमलाकांत पांडेय, जनार्दन यादव, वशिष्ठ यादव, डॉ. वाचस्पति त्रिपाठी, मनीष कपूर, सतीश गुप्ता, शिव पूजन जायसवाल, अजय राय, विजय केशरी, सुरेंद्र जायसवाल, पवन जायसवाल, रियाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें