फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुए हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

जयसिंहपुर क्षेत्र के रायबरेली-टांडा हाईवे पर माधवपुर इंटकोहिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे हुई। बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार खड्ड में पलट गई। कार की चपेट में एक अन्य बाइक सवार भी आ गया। हादसे में एक बाइक पर सवार राज कुमार शर्मा (21) और राहुल शर्मा (18) (चाचा-भतीजा) निवासी रामपुर ग्रेंट थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आस-पास मौजूद लोग घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे कि राजकुमार शर्मा की मौत हो गई। राहुल और दूसरी बाइक पर सवार दीपक धुरिया (17) निवासी माधवपुर जयसिंहपुर को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राहुल को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दीपक को परिवारीजन अंबेडकरनगर लेकर चले गए।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना कूरेभार क्षेत्र के रूसहा में हुई। बृहस्पतविार सुबह मोपेड सवार लल्लू प्रसाद गुप्ता (55) निवासी पटना सैदखानपुर थाना कूरेभार को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में लल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोपेड में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें