फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 शिकायतों में सिर्फ 16 का निस्तरण

विज्ञापन
सिरसिया में फरियाद सुनते डीएम व एसपी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस/थाना दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। साथ ही तय समय सीमा में उनका निराकरण भी किया जाए। जिससे फरियादियों को भटकना न पड़े। फरियादियों के मोबाइल पर बात कर शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच की जाएगी। निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बातें शनिवार को सिरसिया थाने में आयोजित समाधान दिवस व थाना दिवस में अध्यक्षता करने आए जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आई छोटी बड़ी सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही उनका समय सीमा के अंदर मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही समाधान दिवस/थाना दिवस में आई भूमि विवादों की शिकायतों को क्षेत्रवार सूचीबद्ध कर निस्तारण करने को कहा। वहीं पुुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का निस्तारण करे।
उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के टीमों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न होने पाए। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेंद्र कनौजिया सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे। जिले के थानों में शनिवार आयोजित समाधान दिवस में 96 मामले आए। इनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें