दहेज की खातिर ससुरालियों ने एक महिला को जलाकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव चन्योरा निवासी अतिराज सिंह ने पुत्री राधा देवी की शादी 15 साल पहले थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी बालिस्टर सिंह के पुत्र द्रगपाल से की थी। दिये गये दहेज से राधा के ससुराली संतुष्ट नहीं थे, वे लोग पचास हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न किए जाने पर ससुरालियों ने सालों तक बेटी की विदा नहीं कराई। विदा न कराए जाने पर राधा देवी की ओर से पति द्रगपाल, जेठ इन्द्रपाल, सास रामकली के विरूद्ध सालों तक मुकदमा चला। बाद में समझौता होने पर राधा देवी के ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए। बीती रात्रि शनिवार को राधा देवी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। ग्रामीण द्वारा किए फोन से राधे के जलाए जाने की सूचना मिली। पिता ने मामले की थाने पर तहरीर दी है। निगोही थाने के एसआई सुनील कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
मृतक राधा देवी टीबी से ग्रस्त थीं। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से निगोही चिकित्सालय लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई।
- सुनील कुमार, दरोगा हल्का इंचार्ज