फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से दो लाख की चोरी

Sun, 04 Oct 2015 11:17 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर में शनिवार देर रात आबकारी सिपाही के घर में चोरी हो गई। रिश्तेदारी में गए परिवार के लोग रविवार सुबह घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। परिवार के लोगों ने नगदी व अन्य कीमती सामान समेत करीब दो लाख रुपयेे की चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी है। अकबरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया मगर चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी सै. रईस अहमद आबकारी विभाग में सिपाही हैं। वह बीते शुक्रवार को परिवार के साथ वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए अरिया बाजार गए थे। रविवार सुबह जब वह घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। रईस भीतर गए तो सभी कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी होने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। रईस ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद ही अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। रईस ने बताया कि चोरों ने 25 हजार रुपये नगदी सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बाद में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताते चलें कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी रईस के घर में चोरी हुई थी। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने करीब पांच लाख रुपये का माल उड़ा दिया था। उस समय रईस अहमद परिवार के साथ मोहर्रम में अपने गांव हुसेनपुर गए हुए थे। उधर, घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि चोरों के दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिपाही के घर को ही दो बार निशाना बना डाला। इससे पुलिस की रात्रिगश्त की पोल खुलती नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें