फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के फोरमैन ने कर्मचारी से की गाली गलौज, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोडवेज वर्कशॉप की दीवार से कूदा कर्मचारी
विज्ञापन

- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवहन निगम की वर्कशॉप में मंगलवार को हंगामा हो गया। कुछ कर्मचारियों ने वर्कशॉप के फोरमैन पर शराब के नशे में गाली गलौज करने का आरोप लगाया। इसी दौरान दीवार पर चढ़कर फोरमैन कूद गया, जिससे उसके पैर में भी चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरमैन को अस्पताल भिजवाया, जहां मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई। मामले में आरोपी के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीनियर सेंट्रल रीजनल कल्याण संघ के क्षेत्रीय मंत्री ब्रजपाल, परिचालक मोहित, रामपाल, चालक विपिन और चंद्रकिरण ने आरोप लगाया कि रोडवेज वर्कशॉप में तैैनात सीनियर फोरमैन बीडी वर्मा फर्जी बिलों के माध्यम से अवैध वसूली करता है। इसकी शिकायत पूर्व में उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को उसने शराब के नशे में चंद्र किरण के साथ अभद्रता कर मारपीट की। इसको लेकर अन्य कर्मचारी इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वह वर्कशॉप की दीवार पर चढ़ गया और वहां से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है। वहीं, मौके पर पहुंची कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने जांच की। मामले में चंद्रकिरण की तरफ से सदर बाजार कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी कर्मचारी का कहना है कि उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े गए हैं। उस पर लगाए आरोप झूठे हैं। उन्होंने किसी से अवैध वसूली नहीं की। रंजिश के चलते झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें