नागल पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार शाम थाना पुलिस ने कसबे के ब्लॉक चौराहे से चोरी किया माल बेचने जा रहे दो युवकों को सामान समेत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवक को रेहडे के साथ दबोच लिया। रेहडे में दाल, रिफाइंड के पैकेट बोरियों में भरे हुए थे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए मोनू पुत्र जगपाल, शुभम पुत्र शिव कुमार गांव बढेडी कोली थाना नागल ने बताया कि उन्होंने यह सामान बाल विकास परियोजना के गोदाम से एक सितंबर को नकब लगाकर चोरी किया था। इसे वह बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 75 लीटर रिफाइंड तेल, 330 किलो दाल बरामद की है। उक्त चोरी की रिपोर्ट दो सितंबर को सीडीपीओ अनीता सोनकर ने थाने पर दर्ज कराई थी। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
खेत से युवक की बाइक चोरी
बड़गांव। थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा खुर्द निवासी संदीप पुत्र हरपाल सिंह शनिवार को अपनी बाइक से खेत पर गया था। वह खेत पर काम कर रहा था कि दोपहर के समय बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।