फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरा मकान, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरभराकर गिरा मकान
विज्ञापन

सहारनपुर। मौसम का मिजाज बदलने पर रविवार की रात में तेज हवा के साथ बरसात हुई। करीब आधा घंटे तक बरसात चलती रही। इससे जहां शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण समस्या रही तो, मोहल्ला चोंताला में सोमवार तड़के जर्जर मकान भी भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन

रविवार की रात में करीब पौने दस बजे आसमान में बादल छाए और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा भी चली और फिर बरसात शुरू हो गई। इससे रात में तापमान में भी गिरावट आई। वहीं, सोमवार तड़के करीब चार बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला चौंताला में वरूण शर्मा का जर्जर मकान गिर गया। इनका परिवार क्षेत्र में ही दूसरे मकान में रहता है। मकान गिरने पर तेज आवाज हुई और मलबा पास के मकान के साथ ही गली में फैल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ और पड़ोसियों का भी नुकसान नहीं पहुंचा। मकान मालिक वरुण शर्मा ने बताया कि मकान काफी पुराना था, इसे ठीक कराने का भी कार्य चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से मकान बंद था। वहीं, मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें