फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद बड़ी तादात में निकले लोग, बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली मनाने के लिए अपने घर आए दूसरे जिलों में काम करने वाले लोग रविवार को काफी संख्या में घरों से निकले। ऐसे में ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान बसों की कम नजर आई। वहीं कई स्थानों पर लोग साधनों का इंतजार करते रहे तो कुछ निजी साधनों का सहारा लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया गया। होली पर मुसाफिरों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले बस स्टॉप पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। बसों के पहिये थम से गए। पिछले एक सप्ताह से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। इस दौरान यात्रियों की भीड़ अधिक रही। हालात यहां तक हो गए कि बसों में पैर रखने की जगह नहीं रही थी लेकिन, होली के बाद शनिवार को यात्रियों की भीड़ गायब रही। कई बसें खाली, तो कई बसें सवारियों को इंतजार करती नजर आईं। रविवार को रेलवे स्टेशन और रोडवेज अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी हालांकि, बसों की पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली और लखनऊ रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें