फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Thu, 07 Apr 2016 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया। गुरुवार सुबह बाग में महुआ के पेड़ से महिला का शव लटकता पाया गया। उसके दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजन घटना की बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


इन्हौंना कस्बे के चौधराना मोहल्ले की रहने वाली शियाबुलनिशा (35) के पति मोहम्मद वशीख की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। बुधवार शाम शियाबुलनिशा नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। घर वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह लल्ला पंडित की बाग में महुआ के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शियाबुलनिशा का शव लटकता मिला। खास बात ये है कि उसके दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन


मृतका के ससुर अतीक बाबा का कहना है कि शाम को शियाबुलनिशा नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी और वापस लौटकर घर नहीं आई थी। घटना के कैसे हुई, उसे कुछ नहीं पता। मृतका अपने पीछे दो बेटी महजबीन (7) और मुस्कान (4) को छोड़ गई है।
विज्ञापन


थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें