फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी समेत तीन पर रिपोर्ट 

Thu, 07 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक से लोन निकालने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बैंक कर्मचारी सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहबाद थाना क्षेत्र के खंदेली निवासी प्रेम शंकर का कहना है कि उसकी गांव में कुछ जमीन है। कुछ समय पहले दो लोगों ने यूनियन बैंक के कर्मचारी से साठगांठ करके प्रेमशंकर बनकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से उसकी जमीन पर करीब आठ लाख रुपये का लोन ले लिया था।
विज्ञापन


लोन हो जाने के बाद आरोपी लोग सारा लोन लेकर वहां से चले गए थे। काफी समय तक जब बैंक में किस्त नहीं जमा की गई तो बैंक के लोगों ने घर पर आरसी भेज दी। इसे देखकर उसके होश उड़ गए। वह कागज लेकर अपने भाई के साथ बैंक पहुंच गया। पता चला कि दो लोगों ने उसकी जमीन की खतौनी लगाकर फर्जी ढंग से लोन ले लिए है। पुलिस से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी सहित तीन लोगों के  खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें