फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मार डाला

Tue, 10 Nov 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता खाना बनाते समय आग की चपेट में आई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव की रहने वाली मोनी (22) की शादी छह माह पहले मिल एरिया थाना क्षेत्र के सधई का पुरवा मजरे रतंसीपुर निवासी संतोष के साथ हुई थी।

संतोष मजदूरी करता है। सुबह मोनी संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। परिवारीजनों ने मोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


विवाहिता को लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की सूचना पर मृतका का पिता सुखराम ने थाने में तहरीर दी।

पिता का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह उसे जलाकर मार डाला गया। हालांकि तहरीर में ससुरालीपक्ष दहेज में क्या मांग कर रहे थे, इसका जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वहीं पति का कहना है कि सुबह घर के सभी लोग मजदूरी पर चले गए थे। उसकी मां खेत गई थी। खाना बनाते समय मोनी आग में झुलस गई। उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई।

थानेदार विपिन सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति संतोष, ससुर श्यामलाल और सास श्यामा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें