फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने दो पक्षों में चटकीं लाठियां, सिपाही से धक्कामुक्की

Thu, 09 Aug 2018 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में शांतिभंग की आशंका में दो पक्षों को पाबंद करने का सम्मन तामील कराने पहुंची फतनपुर पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। बीच-बचाव करने के दौरान सिपाही से भी लोगों ने धक्कामुक्की की। मारपीट में कांवरिया समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौंधी निवासी रामपरेश और रामकिशन के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। बुधवार को फतनपुर थाने के पुलिसकर्मी 107/16 का सम्मन दोनों पक्षों को तामील कराने के लिए पहुंचे। अभी सिपाही अपनी कार्रवाई कर ही रहा था कि दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसके साथ ही धक्कामुक्की लोग करने लगे। वह किनारे होकर एसओ को घटना की जानकारी देने लगा। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे कई लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची डायल 100 ने मारपीट कर रहे लोगों को दौड़ाया। गंभीर रूप से घायल कांवरिया चंद्रशेखर (30) , बृजेश कुमार (25), राजेश कुमार (23), लल्लू (25) और दूसरे पक्ष से रामकिशन (70) को गौरा सीएचसी ले जाया गया। इसे लेकर अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच तकरार होती रही। एसओ फतनपुर ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सिपाही के साथ हाथापाई नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें