बीसलपुर। गांव चुर्रासकतपुर निवासी सलमान अली का यूरोपीय इंस्टीपेडियम हंगरीकम यूनिवर्सिटी में बीएससी में प्रवेश मिलना तय हो गया है। सलमान के पास यूनिवर्सिटी का पत्र आ गया है।
गांव चुर्रासकतपुर निवासी नन्हें शाह ने बताया कि उनके बेटे सलमान अली ने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में की है। कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई सीबीएसई अलीगढ़ से किया। सिविल इंजीनियर का डिप्लोमा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से किया है। सलमान अली ने बताया कि सिविल इंजीनियर का डिप्लोमा के बाद यूरोपीय इंस्टीपेडियम हंगरीकम यूनिवर्सिटी में बीएससी इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन किया था। अब यूरोप की यूनिवर्सिटी ने उन्हें प्रवेश देने के लिए चयनित कर लिया।
यूनिवर्सिटी का पत्र उनके पास आ गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि शिक्षण के दौरान उन्हें छात्रवृत्ति भी मिलेगी। शिक्षण चार साल चलेगा। सभी कक्षाओं में काफी अच्छे अंक होने के कारण उनका शिक्षण शुल्क भी माफ रहेगा। संवाद