फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सराफा की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने ढाई किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी गए जेवर की कीमत व्यापारी ने डेढ़ लाख रुपये बताई है। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी धर्मेंद्र वर्मा की सराफा की दुकान गांव भगवंतापुर में है। धर्मेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दुकान को सही ढंग से बंद कर घर आया था। शुक्रवार सुबह पड़ोसी दुकानदार अलाउद्दीन ने दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। दुकान पहुंचने पर चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के दोनों ताले तोड़कर शटर को उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोर एक ताला भी साथ ले गए। व्यापारी ने बताया कि चोरों ने दुकान से करीब ढाई किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी किए हैं। जो करीब डेढ़ लाख रुपये के थे। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। धर्मेंद्र ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कराई गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें