फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: धर्मस्थल में तोड़फोड़, तीन मूर्तियां की गईं खंडित, लोगों ने विरोध में लगाया जाम

Thu, 03 Feb 2022 08:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर तीन मूर्तियां खंडित कर दीं। इसके अलावा दूसरी जगह पर देवस्थल में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं दोनों घटनाओं से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शाहपुर के गांव आदमपुर में बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर तीन मूर्तियां खंडित कर दीं और देवस्थल में तोड़फोड़ की। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने गांव में पहुंच कर मौके पर मौजूद सीओ बुढ़ाना से वार्ता की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया।

विज्ञापन


गांव आदमपुर में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। मेन रोड पर स्थित धर्मस्थल में बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियां खंडित कर दीं। एक अन्य मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। पास के ही एक अन्य धार्मिक स्थल में भी तोड़फोड़ की गई। धार्मिक स्थल की समिति के अध्यक्ष कपिल गुरुवार सुबह धर्म स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियां खंडित देखीं। कुछ ही देर में लोग एकत्रित हो गए और आक्रोश बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन


लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सूचना पाकर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

सूचना पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान व भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक भी गांव में पहुंचे। सीओ ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धर्म स्थल पर नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके बाद जाम खोल दिया गया। घटना के बारे कपिल ने थाने पर तहरीर दी। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें