फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये का नुकसान, इलाके में मच गई थी भगदड़

Mon, 20 Nov 2023 12:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के सरधना में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के मोहल्ला किला में एक पावरलूम फैक्टरी में आग लग गई। बताया गया कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहल्ला किला में रविवार रात एक पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। वहीं, आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: UP: तुम्हारी बेटी को मार दिया..., पत्नी की सिर में डंडा मारकर की हत्या, ससुराल में फोन कर फांसी पर लटका पति

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि फैक्टरी में रखा सामान व मशीन जल कर नष्ट हो गई।

यह भी पढ़ें: शामली में सामूहिक दुष्कर्म: चार युवकों ने की दरिंदगी, गिरफ्तारी न होने पर घरवालों ने चिपकाए पलायन के पोस्टर

उधर, फैक्टरी मालिक समर अंसारी का कहना है कि आग लगने से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें