2,952 लोगों की जांच, कोरोना का एक मरीज मिला
मेरठ जिले में गुरुवार को 2,952 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। फिलहाल सिर्फ दो केस सक्रिय है, जो होम आइसोलेशन में हैं। अगर नया मरीज नहीं मिलता तो जल्द ही मेरठ कोरोना मुक्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा
मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना के सक्रिय केसों पर दो ही बार ब्रेक लगा है। चार दिसंबर 2021 को मेरठ कोरोना मुक्त हुआ था, जब न तो संक्रमण का कोई नया मामला सामने आया था और जिन दो मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा था, वे भी स्वस्थ हो गए थे। इसके 15 दिन बाद से फिर मरीज मिलने लगे थे, जिसे तीसरी लहर कहा गया। इससे पहले 29 अक्तूबर 2021 को भी मेरठ कोरोना मुक्त हुआ था, जब कोई सक्रिय केस नहीं था, लेकिन फिर 24 घंटे बाद ही संक्रमण के सात नए मामले सामने आ गए थे।