गुदड़ी बाजार हत्याकांड का मुख्य आरोपी इजलाल।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली थानाक्षेत्र के गुदड़ी बाजार में 22 मई 2008 की रात तीन दोस्तों सुनील ढाका, पुनीत गिरि, सुधीर उज्जवल की हत्या की गई थी। इजलाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। तिहरे हत्याकांड में कोर्ट ने अगस्त 2024 को 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 6 कैदियों इजहार, देवेंद्र आहूजा, वसीम, अब्दुल रहमान उर्फ कलुवा, बदरुद्दीन और रिजवान को आगरा सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। इजलाल कुरैशी, उसके भाई अफजाल और महराज मेरठ जेल में हैं। अब शम्मी को भी दोषी करार दे दिया गया है।
गुदड़ी बाजार हत्याकांड की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो आरोपी इसरार और माजिद की मौत हो गई। अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मुकदमे में रोजाना सुनवाई करने के आदेश दिए। दस जुलाई 2024 तक तक लगातार हर रोज सुनवाई हुई। इससे पहले इजलाल और दूसरे आरोपियों की तरफ की हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई गई, लेकिन प्रार्थना पत्र खारिज हुआ। 14 साल तक सभी को जेल में रहना पड़ा। 2023 में इजलाल पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई, 14 साल जेल में रहने के चलते जमानत मिल गई थी। सजा मिलने पर दोषियों को जेल भेज दिया गया।
यह भी देखें...
UP: मेरठ में युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग, पेट में तीन गोलियां लगने के बाद भी बोला- बाबर, कल्लू और जुनैद थे...