फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: नौका विहार के साथ कार्तिक उत्सव शुरू, श्रीराधा वृंदावन चंद्र ने कुंज महल में भक्तों को दिए दर्शन

Sat, 25 Nov 2023 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में नौका विहार के साथ कार्तिक उत्सव का शुभारंभ हो गया। श्रीराधा वृंदावन चंद्र ने नौका रूपी कुंज महल में भक्तों को दर्शन दिए। 
विज्ञापन
Vrindavan: श्रीराधा वृंदावन चंद्र ने कुंज महल में भक्तों को दिए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में चंद्रोदय मंदिर में त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव का शुभारंभ शनिवार को अंतर्वेदी नौका विहार उत्सव के साथ हुआ। ठाकुर राधा वृंदावन चंद्र के श्रीविग्रह को पालकी के माध्यम से नौका विहार के लिए मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर में लाया गया। 

विज्ञापन


यहां उन्हें नौका रूपी कुंज महल में विराजमान किया गया। इस नयनाभिराम दर्शन के लिए मंदिर परिसर राधा वृंदावन चंद्र के जयकारों से गुंजायमान हो गया। उत्सव के दौरान भक्तों ने मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर में गुलाब, गेंदा, गुलदावरी, चमेली, मोगरा, आर्किड आदि के पुष्पों की पंखुडियों से बड़ी मनमोहक एवं आकर्षक जल सांझी का निर्माण किया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पूर्व थाना प्रभारी ने पत्नी के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट...तो उन पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध और पीटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों द्वारा कल्याणी में सुगंधित द्रव्य का प्रयोग कर, राधा वृंदावन चंद्र को नौका रूपी कुंज में विराजमान किया। राधा वृंदावन चंद्र के इस दिव्य एवं मनोहारी रूप के दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में भक्तों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर अन्य प्रदेशों से आए भक्त मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें