फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को मारफ़यामुक्त, रोजगारयुक्त प्रदेश बनाएंगे: नड्डा

विज्ञापन
औरंगाबाद में जन सभा को संबोधिते करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैगलगंज/धौरहरा-लखीमपुर खीरी। जिले की आठ विधानसभा सीटों में कस्ता और धौरहरा में सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर दंगाइयों और आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार में गुंडे या तो जेल में हैं या प्रदेश के बाहर।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार सेवकों पर गोलियां चलवाई गईं, लेकिन अखिलेश बाबू आज मंदिर-मंदिर घंटी बजाते घूम रहे हैं। तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने औरंगाबाद में आधा घंटा सभा को संबोधित करने के बाद धौरहरा के लिए रवाना हो गए, जहां सिसैया चौराहे पर उन्होंने दूसरी जनसभा की। इस दौरान उनके साथ यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के पुत्र अभिषेक सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
कस्ता विधानसभा क्षेत्र के औरंगाबाद में आयोजित चुनावी जनसभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे तो समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब आधे घंटे के उनके भाषण में कांग्रेस और बसपा का जिक्र नदारद रहा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में प्रदेश में माफिया का डर था, लेकिन भाजपा सरकार में या तो माफिया जेल के अंदर हैं या तो प्रदेश के बाहर। उन्होंने कहा कि सपा के आधे प्रत्याशी तो जेल से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बाहर मुख़्तार अंसारी जब जेल में है और जेल से चुनाव लड़ रहा है। जबकि माफिया अतीक अंसारी व मंत्री रहे आजम खान की दहशत के बारे में तो सबको पता है। वह सब भी अब जेल में है और उनका क्या हश्र हुआ ये सबको पता है। नड्डा ने दावा किया कि वह माफियामुक्त और रोजगार युक्त उत्तर प्रदेश बनाएंगे। नड्डा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक खास जाति और धर्म के लिए काम करती है, जबकि भाजपा माफिया राज को जड़ से खत्म करती है।
हमला: सपा सरकार दंगाइयों, आतंकियों के साथ
2007 के गोरखपुर सीरियल ब्लास्ट व रामपुर के सीआरपीएफ बटालियन पर हमले का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सपा सरकार में आरोपियों से केस वापस लेकर दंगाइयों और आतंकियों को संरक्षण दिया गया। नड्डा ने कहा कि गोरखपुर ब्लास्ट केस में एनआईए ने दो आरोपियों तारिक हाशमी और खालिद मुजाहिद को पकड़ा, लेकिन सपा की सरकार बनने पर उनके ऊपर से मुकदमा वापस ले लिया गया। जबकि, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले में सात जवान मार गए। मामले में एनआईए ने शहाबुद्दीन नाम के एक आरोपी को पकड़ा तो पूछताछ में सात आरोपी पकड़ में आए। लेकिन, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही मुकदमा वापस ले लिए गए।
हाईकोर्ट के कहने पर केस चला तो सात में तीन को आजीवन कारावास और चार को सजा-ए- मौत की सजा मिली। अखिलेश यादव ने दंगाइयों और आतंकियों से जुड़े 15 केस विदड्रॉल किए। उन्होंने कहा कि कार सेवकों पर गोलिया चलाई गईं थीं, लेकिन आज अखिलेश बाबू मंदिर मंदिर घंटी बजाते घूम रहे हैं। नड्डा ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्होंने आतंकवादियों की रक्षा करने की शपथ ली है। इसीलिए सपा सरकार में दंगाइयों को संरक्षण देने का काम किया गया।
आतंकी सोच रखने वालों पर होगी कार्रवाई, एंटी टेररिस्ट सेंटर बनेंगे
नड्डा ने कहा कि आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का संकल्प ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। आतंकी और आतंकी सोच रखने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए एंटी टेररिस्ट सेंटर बनाए जाएंगे। मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में 200 दंगे हुए, जबकि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं होने दिया गया। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे का भी जिक्र किया और कहा कि उसमें 93 लोग मारे गए थे, 50 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा था। इसलिए आतंकी सोच रखने वालों की पहचान और कार्रवाई के लिये एंटी टेररिस्ट सेंटर बनाए जाएंगे।
खीरी में एक लाख पीएम आवास बने
औरंगाबाद और धौरहरा दोनों ही जगहों पर जेपी नड्डा ने सरकार की योजनाओं का भी बखान किया और दावा किया कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ, स्थानीय स्तर पर शौचालय निर्माण, पीएम आावास योजना और किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में 15 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 59 हो गई है। उधर 42 लाख पीएम आवास बनाए गए हैं, जिनमें एक लाख पीएम आवास खीरी जिले में बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें