फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब एक माह बाद सबसे कम 38 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों के बीच सोमवार का दिन राहत भरा रहा। करीब एक माह बाद जिले में सबसे कम 38 पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले नौ जनवरी को जिले में 18 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत बीते दिसंबर के आखिरी हफ्ते में हुई थी। दिसंबर के अंत में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो, चार ही रही। मगर, इसके बाद संक्रमितों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला निरंतर जारी रहा। 29 दिसंबर से जिले में हर दिन संक्रमित मिले रहे हैं।
एक दिन में करीब तीन सौ से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। 18 जनवरी को इनकी संख्या 299 रही थी। हालांकि सोमवार को सरकारी और निजी लैब से आई जांच रिपोर्ट में 38 लोगों मेें संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों की यह संख्या करीब एक माह बाद सबसे कम है। संवाद
विज्ञापन

जिले में मिले 38 संक्रमित
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि सोमवार को 521 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 30 पॉजिटिव और 491 लोग नेगेटिव रहे। वहीं एंटीजन जांच रिपोर्ट में दो एवं निजी लैब की रिपोर्ट में छह लोग संक्रमित मिले। इससे जिले में तीसरी लहर में अब तक 5535 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 4997 लोग स्वस्थ हुए हैं और जिले में अभी 532 एक्टिव संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें