फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पत्नी की नाक काटने के आरोपी युवक की मौत, शारदा नहर में मिला शव

Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा में पत्नी की नाक काटने की घटना के बाद से लापता युवक का शव सोमवार को शारदा नहर से बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।

ढखेरवा निवासी श्रवण कश्यप (25) का शनिवार को पत्नी प्रीति से मायके जाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में श्रवण ने पत्नी की नाक दांत से काट ली थी। सूचना पर पहुंचे प्रीति के मायके वालों और श्रवण के परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान श्रवण की बहन मोनी की भी नाक काट दी गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया था।

परिजनों में मचा कोहराम 
घटना के बाद से श्रवण लापता था। सोमवार दोपहर ढखेरवा-लखीमपुर मार्ग स्थित औघड़ बाबा स्थान के पास शारदा नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शिनाख्त श्रवण कश्यप के रूप में होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। वह खुद की कूदा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें