फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 01 Aug 2015 05:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र धौरहरा में शौच को गए एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम लालापुरवा निवासी विश्राम का 17 वर्षीय पुत्र मुन्ना लाल शुक्रवार शाम 4.00 बजे शौच के लिए गया था। वापस नहीं आया। शनिवार को उसका शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। सूचना दिए जाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता विश्राम ने बताया कि एक लड़की का फोन उसके लड़के के पास आया था। दो दिन पूर्व कुछ लोग उसके लड़के को जबरन अपने साथ ले गए थे और जमकर पिटाई की थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने लड़के बचाया था। उन लोगों ने बेटे को मारने की धमकी भी दी थी विश्राम ने उन्हीं पिटाई करने वालों पर ही पुत्र की हत्या कर शव पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें