फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा, पुलिस को सौंपा

Sat, 01 Aug 2015 04:43 PM IST
उचौलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव निवासी तीन लड़कियों का बाइक से पीछाकर सरेराह छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले युवकों में से एक को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ कर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया, दूसरा मौके से भाग गया। इस दौरान भीड़ चौकी पर जमा हो गई। पुलिस ने शुक्रवार देररात आनन फानन में एक लड़की के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी दो शोहदे कई दिन से चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों का पीछा कर उनसे छेड़छाड़ कर रहे थे। इसकी शिकायत लड़कियों ने अपने घर पर की थी। शुक्रवार शाम को दोनों किशोरियां अपनी बहन के साथ उचौलिया की बाजार आई थीं। इस दौरान यह युवक भी उनके पीछे लग गए और हाइवे पर उनका पीछा करते हुए उनके गांव तक पहुंच गए। इस दौरान सूचना पर लड़कियों के परिवार वालों ने उन्हें घेरने की कोशिश की पर दोनों युवक माजरा भांपकर बाइक से भागे मगर रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग पर पटरियों के बीच बाइक फंस गई। जिस पर दोनों युवक बाइक छोड़कर पैदल ही भाग खड़े हुए। इस पर ग्रामीणों ने एक को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पर जमा हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने बिना कागज की बाइक को सीजकर पीड़ित लड़की के पिता से तहरीर लेकर दोनों युवकों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें