फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ने ले ली मजदूर की जान

Thu, 21 May 2015 10:32 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर गांव में अत्यधिक शराब पीने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि  वह काफी कर्जदार था और इसी के चलते उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर निवासी शंभू के 40 वर्षीय पुत्र शिवकरन की बुधवार रात मौत हो गई। शिवकरन मजदूरी करता था और उसी से घर का खर्च चलता था।  उसने कुछ लोगों से 60 हजार रुपये का कर्जा ले रखा था। जमीन थी नहीं कि वह यह कर्ज उतार पाता और मजदूरी से भी यह रकम वापस नहीं हो पा रही थी। इससे वह परेशान रहने लगा और बीमार हो गया। जब लोगों ने कई बार तकादा किया तो वह दो माह पूर्व हरियाणा काम करने चला गया, वहां भी बदकिस्मती ने पीछा नहीं छोड़ा, काम नहीं मिलने पर उसे घर लौटना पड़ा। परेशानी के दौर में उसने शराब पीनी शुरू कर दी और अंतत: बुधवार की रात उसकी मौत हो गई । उसकी मौत से पत्नी गीता और चार बच्चों को रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी का यह सोचकर कलेजा फटा जा रहा है कि वह अब चार मासूमों की कैसे परवरिश करेगी। बृहस्पतिवार की सुबह मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें