फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को दबोचा, पुलिस को सौंपा

Thu, 21 May 2015 10:31 PM IST
जंगबहादुरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के खाते से रुपये निकालने के प्रयास में बैंक कर्मचारियों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार दोपहर को गांव मानेपारा निवासी एक व्यक्ति की फर्जी पासबुक के आधार पर दो लोगों ने 20 हजार रुपये का विड्राल फार्म भरकर बैंक कर्मचारी को दिया। बैंक कर्मचारी ने शक होने पर दोनों लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस प्रकार इन लोगों ने 15 मई को बृजबिहारी के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे इसके अलावा  18 मई को हरिपाल के खाते से  23 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया था, तभी से बैंक कर्मी सतर्क थे। आज इन लोगों ने मानेपारा के जगेश्वर के खाते से फर्जी पासबुक की सहायता से 20 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पवन कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें