पइंसा के रमसहाईपुर निवासी स्टांप विक्रेता केशव प्रसाद मालवीय के साथ छह दिन पहले कार सवार बदमाशों ने नगियामई गांव के पास 5.57 लाख रुपये लूटे थे। इससे पहले 30 मई को बैंक से पैसा निकालकर वापस घर लौट रही सदर कोतवाली के कैनी गांव की सरला श्रीवास्तव से भी बदमाशों ने दिनदहाड़े 49 हजार रुपया लूटे थे।
स्टांप वेंडर लूटकांड के फरार दोनों आरोपी शनिवार शाम पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाश पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
पइंसा के रमसहाईपुर निवासी स्टांप विक्रेता केशव प्रसाद मालवीय के साथ छह दिन पहले कार सवार बदमाशों ने नगियामई गांव के पास 5.57 लाख रुपये लूटे थे। इससे पहले 30 मई को बैंक से पैसा निकालकर वापस घर लौट रही सदर कोतवाली के कैनी गांव की सरला श्रीवास्तव से भी बदमाशों ने दिनदहाड़े 49 हजार रुपया लूटे थे। इन दोनों घटना के मुख्य आरोपी समेत तीन को पुलिस ने चार दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपी फैयाज निवासी तुर्तीपुर, करारी व एजाज निवासी समदा की पुलिस को तलाश थी। शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर ओसा गांव के समीप मंझनपुर कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा पुलिस टीम के साथ फैयाज को घेर लिया। पुलिस फोर्स देख फैयाज ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से फैयाज घायल हो गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फैयाज व एजाज को गिरफ्तार कर लिया। फैयाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।