महिला के सिर पर छत से गिरी ईंट, गंभीर
पिपरी कोतवाली के चायल कस्बे की घटना, दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल में रविवार सुबह निर्माणाधीन मकान के नीचे से गुजर रही महिला पर अचानक ईंट गिरने से उसका सिर फट गया। मामले में पीड़िता के पति ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
एयरपोर्ट कोतवाली के बड़ा कादिलपुर निवासी रवि का कहना है कि रविवार की सुबह वह अपनी पत्नी मनीषा देवी और एक साल के बेटे को लेकर बाइक से चायल दवा लेने जा रहा था। तहसील के पीछे वाले रास्ते पर निर्माणाधीन मकान के नीचे से गुजरने के दौरान बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी मनीषा के सिर पर अचानक एक बड़ी ईंट गिर गई। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर चीखने लगी। आननफानन में उसे इलाज के लिए समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।