फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: विपक्षियों पर जमकर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सबने प्रदेश को लूटा, भाजपा ने किया विकास

Wed, 03 May 2023 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Nikay Chunav: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। वहीं, विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, भाजपा ने किया विकास। अब बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औरैया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि इनकी सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।

विज्ञापन

ये पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का समय आ गया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सात दिन बचे है।
दिन रात मेहनत कर तीन इंजन वाली सरकार बनाओं हम विकास कराएंगे। भाजपा से किनारा करके निर्दलीय या अन्य तरीकों से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके खिलाफ पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सौ में से साठ प्रतिशत, तो हमारा (भाजपा) है ही।

विज्ञापन

प्रदेश और देश की जनता को मिला समान लाभ
वहीं, बाकी में भी भाजपा की हिस्सेदारी है। भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। जनसभा के दौरान अटसू, बाबरपुर-अजीतमल के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है।
विज्ञापन

हम लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2023 के चुनाव को भी जीतेंगे। 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें