फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 03 May 2023 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Accident: बेला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के ग्राम निवाजपुर में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही पिता और पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने एम्बुलेंस से बेला सीएचसी में एक घायल को भर्ती कराया है। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज कन्नौज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह समेत बेला और सहार थानों का फोर्स पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्च्यूरी में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे एक बाइक से पिता रामदास दोहरे (65), पुत्र अजब सिंह दोहरे (40) व बृजलाल पुत्र पूरन दोहरे थाना ककवन, जनपद कानपुर नगर लौट रहे थे।

विज्ञापन

बरात में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
तीनों बेला थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर से बरात में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय बेला-कानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया।

लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को दी सूचना
हादसे की अवाज सुनकर सड़क किनारे रह रहे लोग घरों से निकल आए। उन्होंने सड़क पर तीन लोगों को पड़ा देख एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायल बृजलाल को बेला सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज कन्नौज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक फरार, तलाश जारी
क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है। बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसका तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें