फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : समाचार पत्र वितरक की दो बेटियां ट्रेनिंग पूरी कर बनीं सिपाही

विज्ञापन
मां व भाई के साथ सिपाही बनी सगी बहनें लक्ष्मी व क्षमा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कस्बा निवासी समाचार पत्र वितरक की दो बेटियों ने अपनी लगन व मेहनत के बल पर यूपी पुलिस में तैनाती पाई है। सात माह की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दोनों को फतेहपुर कोतवाली में सिपाही पद पर तैनात किया गया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। आर्थिक समस्या व अन्य दिक्कतों से जूझ रहे परिवारों के युवाओं के लिए यह बेटियां नजीर बन गई हैं।
विज्ञापन

शिवली निवासी समाचार पत्र वितरक विपिन अवस्थी की नजर बेहद कमजोर होने से वे अब घर में ही रहते हैं। बेटे नीलेश अवस्थी ने बताया कि उनकी छोटी दो सगी बहनें लक्ष्मी अवस्थी व क्षमा अवस्थी का यूपी पुलिस में सिपाही पद पर सात माह पूर्व चयन हुआ था।
ट्रेनिंग के बाद दोनों को फतेहपुर कोतवाली में तैनाती मिल गई है। बड़े भाई कमलेश शिक्षक हैं। मां रेखा अवस्थी गृहणी हैं। बाबा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। दोनों बेटियों की एक साथ पुलिस में नौकरी लगने पर परिवार में बेहद खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें